नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- 8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें कब से लागू होंगी, इसके बारे में सरकार ने स्थिति स्पष्ट तो नहीं की है लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वेतन आयोग की सिफारिशें बैकडेट में एक जनवरी 2026 से लागू होंगी। दरअसल, वेतन आयोग की रेफरेंस डेट 1 जनवरी 2026 रखी गई है। ऐसे में अगर सरकार इसी तारीख से नई वेतन व्यवस्था लागू करने का फैसला करती है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को बकाया भुगतान यानी एरियर मिल सकता है। आइए डिटेल में एरियर के बारे में जान लेते हैं।एरियर का भुगतान कैसे किया जाएगा? क्लियर टैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एरियर की रकम और इसके लिए पात्रता पूरी तरह से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित केंद्र सरकार की फाइनल नोटिफिकेशन पर निर्भर करेग...