नई दिल्ली, फरवरी 25 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। इस बीच, असम सरकार ने अपने कर्मचारियों के सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव के लिए 8वां वेतन आयोग, 2026 गठित किया है। एक सरकारी आदेश से यह जानकारी मिली है। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि 8वें असम वेतन आयोग की अगुवाई पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुभाष चंद्र दास करेंगे और इसमें सात और सदस्य होंगे। बता दें कि असम सरकार के कर्मचारियों के लिए पिछला वेतन संशोधन एक अप्रैल, 2016 को लागू हुआ था, जो 7वें असम 'पे एंड प्रोडक्टिविटी' वेतन आयोग की सिफारिश पर आधारित था। 8वां असम वेतन आयोग 18 महीने में अपनी रिपोर्ट देगा।क्या है नोटिफिकेशन में? आठवें वेतन आयोग से जुड़े इस नोटिफिकेशन में कहा गया है- सरकार वितीय स्थिरता को मजबूत क...