नई दिल्ली, अगस्त 1 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वेतन आयोग अपनी सिफारिशें अगले साल की पहली छमाही में सरकार को सौंप देगा। वेतन आयोग समयसीमा के भीतर के अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपने की योजना में है। इसी कड़ी में वेतन आयोग ने एक बार फिर से बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।सितंबर में होने वाली है बैठक 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके सितंबर 2026 में केंद्र शासित प्रदेश (UT) चंडीगढ़ के तीन दिन के दौरे की घोषणा की है। पैनल इस दौरे के दौरान कर्मचारी यूनियनों, प्रतिनिधि समूहों और संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ बैठकें और चर्चा करने की योजना बना रहा है। नोटिफिकेशन के अनुसार, 8वां वेतन आयोग 16 से 18 सितं...