नई दिल्ली, मई 1 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। वेतन आयोग को सिफारिशें सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने मिले हैं। इसी को ध्यान में रखकर वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वेतन आयोग ने हैदराबाद, श्रीनगर और लद्दाख में अपनी आगामी बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि देहरादून और दिल्ली में वेतन आयोग की बैठक हो चुकी है। इन बैठकों का उद्देश्य वेतन आयोग से जुड़े मामलों पर हितधारकों, सरकारी संगठनों, संस्थानों और कर्मचारी संघों/एसोसिएशनों के साथ बातचीत करना है। ये बैठकें मई और जून 2026 में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक पक्षों को सबसे पहले 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर मेमोरेंडम जमा करने होंगे और उसके बाद वेतन आयोग से मिलने का समय लेना होगा।...