नई दिल्ली, मार्च 3 -- सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के अपडेट और सैलरी बढ़ोतरी की खबरें सबका ध्यान खिचती हैं। साइबर अपराधियों ने इसका फायदा उठाने के लिए एक नया फ्रॉड शुरू कर दिया है, जिसमें 8th Pay Commission के नाम पर फर्जी "सैलरी कैलकुलेटर" लिंक शेयर किया जा रहा है। ये मैसेज WhatsApp जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं और साथ ही एक APK डाउनलोड करने का लालच भी दिया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस ऐप के जरिए आप सैलरी बढ़ोतरी या नई सैलरी का अनुमान लगा सकते हैं। लेकिन जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है या फाइल इंस्टॉल करता है, अपराधियों को उस मोबाइल फोन तक अनधिकृत पहुंच मिल सकती है। सरकार और साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है कि यह फ्रॉड गंभीर है। इससे आपकी प...