नई दिल्ली, मार्च 7 -- 8th pay commission latest update: बीते 31 दिसंबर को सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद अब आठवें वेतन आयोग का दौर आ गया है। वैसे तो आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में करीब डेढ़ साल लग जाएंगे लेकिन माना जा रहा है कि यह एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जब भी लागू हों लेकिन इस माहौल में पहली बार केंद्र सरकार महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) पर फैसला लेने वाली है।सरकार की घोषणा का इंतजार दरअसल, केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी जनवरी 2026 की छमाही के महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) के संबंध में सरकार की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर, सरकार होली जैसे किसी बड़े त्योहार से पहले इसकी घोषणा करती है लेकिन इस बार होली बीत जाने के बाद भी ...