नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। अगला महीना यानी अक्टूबर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी अहम रहने वाला है। दरअसल, इस महीने में ना सिर्फ आठवें वेतन आयोग की ताबड़तोड़ बैठकें हैं बल्कि महंगाई भत्ते पर भी ऐलान होने वाला है। आइए डिटेल में जान लेते हैं।वेतन आयोग की ताबड़तोड़ बैठकें वेतन आयोग की बेंगलुरु में 7-8 अक्टूबर को बैठक होने वाली है। इसके लिए जारी नोटिस में पात्र कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 थी। वहीं, 21 सितंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक वेतन आयोग 22 और 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में हितधारकों के साथ बैठक करेगा। इस बैठक में हिस्सा लेने वाले पात्र कर्...