नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवें वेतन आयोग ने सरकार को सिफारिशें देने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। बीते फरवरी महीने में वेतन आयोग ने एक वेबसाइट को लॉन्च किया। इस वेबसाइट के जरिए कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसकी डेडलाइन भी 30 अप्रैल तक की है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष), संयुक्त परामर्श तंत्र (NC-JCM) ने आठवें वेतन आयोग को लिखे एक पत्र में डेडलइन बढ़ाने की मांग की है। ऐसे में उन केंद्रीय कर्मचारियों या संगठनों के पास एक बार फिर अपनी सिफारिशें वेतन आयोग को सौंपने का मौका होगा।क्यों डेडलाइन बढ़ाने की मांग? कई केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठनों को 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ज्ञापन जमा करते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ र...