8वें वेतन आयोग की जनवरी में आएगी अंतरिम रिपोर्ट? सरकार ने दी थी ये जानकारी
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- 8th pay commission: आठवें वेतन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वेतन आयोग फाइनल रिपोर्ट से पहले एक अंतरिम रिपोर्ट भी सरकार को सौंप सकता है। यह रिपोर्ट जनवरी तक सौंपे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब सवाल है कि सरकार का इस पर क्या कहना है, आइए जान लेते हैं।सरकार ने क्या कहा था? बीते 10 अगस्त को वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देगा। 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को सरकारी प्रस्ताव के जरिए किया गया था। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इस हिसाब से आयोग की रिपोर्ट सौंपने की व्यापक समयसीमा मई 2027 के आसपास बनती है। इसका मतलब है कि फिलहाल समय से पहले रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.