शामली, अप्रैल 12 -- क्रीड़ा भारती एवं शामली राइफल क्लब द्वारा एमएस फार्म में आयोजित 8वीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चौंपियनशिप का पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली विकास प्राधिकरण के आयुक्त वीरेंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी खेल में सफलता पाने के लिए समर्पण और जुनून जरूरी है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत ही जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती प्रांत संगठन मंत्री उमेश कुमार व कुशांक चौहान ने कहा कि अनुशासन और समयबद्ध परिश्रम से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगिता में एयर राइफल आईएसएसएफ वर्ग में शामली राइफल क्लब के अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पीयूष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौंपियन ऑफ चौंपियंस का खिताब जीता। उन्हें 11,000 रुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.