गुमला, फरवरी 20 -- गुमला। दो मार्च से को आयोजित होने वाली झारखंड अधिविद्य परिषद की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में गुमला जिले से कुल 17,254 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें 8,961 बालिकाएं (51.94 प्रतिशत) और 8,293 बालक (48.06 प्रतिशत) शामिल हैं। बालिकाओं की भागीदारी बालकों की तुलना में अधिक होना जिले में बढ़ती शैक्षणिक जागरूकता का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।जिले में कक्षा 8वीं का संचालन कुल 543 विद्यालयों में हो रहा है, जिनमें 403 सरकारी, 46 अल्पसंख्यक तथा 94 अन्य श्रेणी के विद्यालय शामिल हैं। प्रखंडवार आंकड़ों में गुमला प्रखंड से सर्वाधिक 3,505 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। डीसी प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष अभ्यास, मॉडल प्रश्न पत्रों का वितरण तथा पुनरावृत्ति कक्षाएं संचालित की जा ...