बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- भीषण गर्मी व लू को देखते हुए डीएम ने जारी किया आदेश 28 से 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में लागू रहेगा यह नियम बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। डीएम कुंदन कुमार ने सोमवार को आदेश जारी किया कि सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में आठवीं कक्षा दोपहर 12.30 बजे तक ही चलेंगी। प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दोपहर 12.30 बजे के बाद सभी तरह की गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह आदेश मंगलवार से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। डीएम के पत्र के अनुसार दोपहर के समय भीषण गर्मी और तल्ख धूप के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है। यह भी पढ़ें- गर्मी को देखते हुए जिले के स्कूलों के संचालन में परिवर्तन बच्चों क...