नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक आठवीं की छात्रा से हैविनयत का खेल खेला गया। जिले कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम बदमाशों ने आठवीं की छात्रा से गैंगरेप किया। खून से लथपथ छात्रा जब रोते हुए घर पहुंची तो उसके परिजन हालत देखकर रोने लगे। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांड का फरार आरोपी एसिड अटैक और एक महिला को किडनैप करने के मामलों में वांटेड है। महिला पुलिस छात्रा से बात कर रही है ताकि घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अपने घर के दरवाजे के समीप छात्रा टहल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लग...