जमशेदपुर, फरवरी 23 -- 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से आयोजित की जाएगी। मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा अब 2 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं 11वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं जो पहले 25 से 27 फरवरी के बीच होनी थीं, अब नगर निकाय चुनाव की मतगणना के कारण इसमें बदलाव कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 25, 26 और 28 फरवरी को संचालित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 9वीं कक्षा की परीक्षाएं जो पहले 28 फरवरी और 2 मार्च को निर्धारित थीं, उन्हें री-शेड्यूल करते हुए अब 6 और 7 मार्च 2026 की नई तिथियां दी गई हैं। झारखंड में निकाय चुनावों के चलते झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने पिछले दिनों परीक्षाओं के शेड्यूल में महत्वपूर्ण बदलाव किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...