नई दिल्ली, मार्च 24 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वैसे तो सिफारिशें 18 महीने के भीतर देना है लेकिन केंद्रीय कर्मचारी यह जानने को इच्छुक हैं कि आखिर किन-किन मुद्दों पर वेतन आयोग फैसला लेगा। अगर सरकार के नोटिफिकेशन को देखें तो इसमें उन बातों का जिक्र है जिसके बारे में वेतन आयोग मंथन करेगा।क्या है नोटिफिकेशन में? नोटिफिकेशन के अनुसार, आयोग का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के बीच वेतन, भत्तों और सेवा शर्तों में संतुलन स्थापित करना है। इसी कड़ी में वर्तमान बोनस योजनाओं की जांच करने और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने पर भी फोकस रहेगा। नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से यह भी उल्लेख है कि कर्मचारियों को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिए सामान्य सिद्धांत...