नई दिल्ली, जून 8 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहत कुछ बदलने वाला है। दरअसल, सरकार ने पिछले साल नवंबर में आठवें वेतन आयोग का गठन किया था। इस गठन का मकसद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन के अलावा अन्य सुविधाओं की समीक्षा और संशोधन करने की सिफारिश करना है। इस माहौल के बीच सवाल ये भी है कि वेतन आयोग हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) में बदलाव की सिफारिश करेगा? आइए स्कीम की डिटेल जान लेते हैं।क्या है स्कीम की डिटेल? यह केंद्र सरकार की स्कीम सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों के लिए है। इसके तहत कर्मचारियों को घर खरीदने, नया मकान बनाने या मौजूदा घर का विस्तार करने के लिए कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। यह योजना सामान्य होम लोन की तुलना में कर्मचारियों को रियायती ब्याज दर पर फंड उपलब्ध कराती है। अगर आप केंद्रीय कर्मचा...