नई दिल्ली, अगस्त 24 -- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में अभी काफी वक्त है। इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा, यह इस बात पर निर्भर है कि फिटमेंट फैक्टर कितना होगा। इस फिटमेंट फैक्टर पर 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियाें और पेंशनर्स की नजर है। आयोग के फैसलों से लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनर्स (रक्षा और रेलवे कर्मियों सहित) को फायदा होने की उम्मीद है।फिटमेंट फैक्टर क्या है और इसकी गणना कैसे होती है? फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लॉयर होता है, जिसका इस्तेमाल वेतन आयोग किसी कर्मचारी के पुराने मूल वेतन को नए संशोधित मूल वेतन में बदलने के लिए करते हैं। मूल फॉर्मूला: पुराना मूल वेतन x फिटमेंट फैक्टर = नया मूल वेतन मिसाल के तौर पर, 7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लाग...