नई दिल्ली, अगस्त 27 -- 8th Pay Commission: देश के करोड़ों कर्मचारियों की नजर 8वें वेतन आयोग पर हैं। एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। साथ राज्यों के कर्मचारी भी इसी के सहारे हैं, क्योंकि राज्य सरकारें भी केंद्रीय वेतन आयोग के सिफारिशों के इर्द-गिर्द की सैलरी बढ़ाती हैं। अब सबसे बड़ा सवाल और चर्चा का विषय यह है कि 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो सैलरी कितनी बढ़ेगी? 7वें वेतन आयोग में जिनकी बेसिक सैलरी 7000 रुपये थी वह बढ़कर 18000 हो गई थी। बता दें 8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने अपनी-अपनी मांगें रख दी हैं। सबसे अहम मुद्दा है फिटमेंट फैक्टर, जिस पर हर महीने की सैलरी टिकी होती है। पिछली बार 7वें वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया था। तब 7,000 रुपये की बेसिक पे को 2.57 से...