नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- 8th Pay Commission Arrears: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर के रूप में बड़ी रकम मिल सकती है। ऐसा तब होगा, जब 8वां वेतन आयोग पीछे से लागू किया जाए और उनका सुझाव 3.833 का 'फिटमेंट फैक्टर' मान लिया जाए। कर्मचारी संगठन (NC-JCM) ने 3.833 का फिटमेंट फैक्टर तय किया है, जिसे वे आयोग के सामने रखेंगे। यह फैक्टर 7वें वेतन आयोग के 2.57 के फैक्टर से काफी ज्यादा है। अगर यह फिटमेंट फैक्टर मान लिया जाता है, तो बेसिक सैलरी कम से कम 18,000 रुपये से बढ़कर 69,000 रुपये हो जाएगी।कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है? अगर 8वां वेतन आयोग 3.833 का फिटमेंट फैक्टर सुझाता है, तो पे बैंड 1 (लेवल 1 से 5) के कर्मचारियों का एरियर इस प्रकार होगा.. लेवल 1 : मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से संशोधित बेसिक सैलरी 69,000 रुपये होगी।...