8वां वेतन आयोग: अगर हुआ ऐसा तो Rs.18000 वाली बेसिक सैलरी हो जाएगी Rs.72000
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और उससे भी बड़ी पेंशनर आबादी को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। सबसे बड़ा सवाल और चर्चा का विषय यह है कि 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो सैलरी कितनी बढ़ेगी? क्योंकि, 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठन 3.61 से लेकर 4.00 तक का फिटमेंट फैक्टर मांग रहे हैं। बता दें 7वें वेतन आयोग ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया था। तब 7,000 रुपये की बेसिक पे को 2.57 से गुणा करके 18,000 रुपये की नई मिनीमम बेसिक पे बनाई गई थी। फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिसे मौजूदा बेसिक पे से गुणा करके नई बेसिक पे निकाली जाती है। इसमें महंगाई भत्ते का असर भी शामिल होता है ताकि कीमतें बढ़ने से जो कमाई घटी है, उसकी भरपाई हो सके और साथ में असली बढ़ोतरी भी मिले।18000 रुपये वाला बेसिक पे कैसे हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.