नई दिल्ली, अगस्त 15 -- 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर इस समय केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी हलचल है। आयोग लगातार कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े संगठनों के साथ मीटिंग कर रहा है। दिल्ली में पे कमीशन की मीटिंग इसी महीने 8 और 10 अगस्त को थी। राष्ट्रीय राजधानी में यह उनकी दूसरी मीटिंग थी। इसी मीटिंग में कुछ संगठनों ने बेसिक पे को 18000 रुपये से बढ़ाकर 69000 रुपये करने की मांग की गई है। बता दें, 8वें वित्त आयोग की अगली मीटिंग जयपुर में 31 अगस्त को है। यह भी पढ़ें- 1 शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेकब जमा होगा रिपोर्ट (8th Pay Commission latest report) 8वें पे कमीशन का 9 महीने का समय बीत गया है। इस आयोग का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। अब सिर्फ 9 महीने का समय ही बचा है। मानसून सत्र में एक सवाल के...