प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण (सीबीटी-1) का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ देख सकते हैं। देशभर में 10,970 पदों के सापेक्ष आरआरबी प्रयागराज के तहत 588 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 8,838 अभ्यर्थियों को सीबीटी-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। अनारक्षित वर्ग की कट-ऑफ 80.09, ओबीसी 75.55, एससी 69.24, एसटी 69.00, ईडब्ल्यूएस 64.44 तथा पूर्व सैनिक वर्ग की 32.44 रही है। सीबीटी-2 परीक्षा 12 जुलाई 2026 के बाद आयोजित होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी स्नातक सीबीटी में 1,655 अभ्यर्थी सफल यह भी पढ़ें- RRB ALP Result 2026 OUT, Cut Off : रेलवे एएलपी CBT 1 रिजल...