नई दिल्ली, जून 12 -- शेयर बाजार में लिस्टेड इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Equitas SFB) के शेयरों में शु्क्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 7% से ज्यादा उछलकर 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर शेयर इंट्रा-डे में 76.15 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 76.90 रुपये है। यह भाव इसी साल 9 जून को था। हालांकि, अभी शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं।क्या है ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस? सिस्टेमैटिक्स (Systematix) ने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और Rs.80 का टारगेट दिया है। वहीं, एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने शेयर खरीदने की सलाह देते हुए Rs.75 का टारगेट प्राइस दिया है। इसके अलावा, JM फाइनेंशियल ने कंपनी ने पहले के Rs.65 के...