पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव की अध्यक्षता मे गन्ना क्रियान्वयन समिति (सीआईसी) की बैठक हुई। बैठक में चीनी मिलों के गन्ना खरीद, चीनी उत्पादन, चीनी परता, क्रय केंद्र निरीक्षण एवं वसंतकालीन गन्ना बुआई की चर्चा की गई। तीन चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र के दौरान दिसंबर तक के भेजे गए भुगतान की समीक्षा भी की गई। बैठक में वर्तमान में सभी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र को लेकर आवश्यक चर्चा की गई। आंकड़ों पर बात करते हुए बताया गया कि प्रतिदिन दो लाख नौ हजार कुंतल गन्ना खरीद की जा रही है। अब तक 1.16 लाख कृषकों से 106.90 लाख कुंतल गन्ना खरीद की जा चुकी है। पीलीभीत चीनी मिल द्वारा 64.01 लाख कुंतल, बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा 26.74 लाख कुंतल, बीसलपुर चीनी मिल द्वारा 7.10 लाख कुंतल, पूरनपुर चीनी मिल द्वारा 8.15 लाख कुंतल गन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.