फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। वन विभाग द्वारा कराए जाने वाले पौधरोपण के लिए खाका खींच लिया गया है। जिसके तहत सबसे अधिक पौधे ग्राम समजा की जमीन पर कराया जाएगा। इसके अलावा सड़क, नहर पटरी व रेलवे लाइन के किनारे भी पौधरोपण कराए जाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए वन विभाग द्वारा स्थान चिंहित कर वहां पर पौधरोपण से पूर्व गड्ढे भी कराए जा चुके हैं। वन विभाग को इस बार 18 लाख पौधों का रोपण करना है। जिसके तहत विभाग ने कराए जाने पौधरोपण के लिए 795.35 हेक्टेयर जमीन को चिंहित किया गया है। जिसके तहत विभाग द्वारा पूर्व में कराए जाने वाले गड्ढे भी करवाए जा चुके हैं। बताते हें कि इस बार विभाग द्वारा सबसे अधिक 495.23 हेक्टेयर जमीन चिंहित की गई है जहां 11016,575 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा सड़क किनारे, नहर किनारे तथा रेलवे लाइन किनारे 162.70 हेक्टेयर जमीन ...