फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। वन विभाग ने इस वर्ष 18 लाख पौधों के रोपण का खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए 795.35 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है, जहां पहले ही गड्ढों की खुदाई कराई जा चुकी है। सबसे अधिक 495.23 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि पर 11.16 लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं सड़क, नहर पटरी और रेलवे लाइन किनारे 162.70 हेक्टेयर क्षेत्र में 3.52 लाख पौधों के रोपण की योजना है। इसके अलावा 126.92 हेक्टेयर वन भूमि पर 3.06 लाख पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि पौधरोपण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- 795.35 हेक्टेयर में वन विभाग कराएगा पौधरोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...