हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाली रेलवे लाइन पर प्रताप नगर बघौली मार्ग (कन्नौज-सीतापुर हाईवे) पर रेल सेक्शन के क्रॉसिंग नंबर-263 बी पर बघौली कसबे में रेलवे उपरिगामी पुल (आरओबी) का निर्माण होगा। यह टू-लेन चौड़ाई में होगा। इसकी अनुमानित लागत 79 करोड़ 69 लाख 49 हजार है। इसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत किया गया है। पहली किस्त में प्रदेश सरकार ने पुल के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को शासनादेश जारी किया है। पुल का निर्माण को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है। रेलवे के हिस्से का काम रेलवे कराएगा, जबकि अन्य पुल को उप्र राज्य सेतु निगम पूरा कराएगा। हिदायत दी गई कि परियोजना लागत का पुनरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.