गुमला, मई 18 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। आजादी के 79 वर्ष बाद भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रहे विशुनपुर प्रखंड के हाडुप और सेरका गांव के ग्रामीणों का लंबा इंतजार आखिरकार सोमवार को खत्म हो गया। पीएम जन मन योजना के तहत हाडुप से सेरका तक बनने वाली नौ किमी लंबी सड़क का विधिवत शिलान्यास कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक चमरा लिंडा और लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।मौके पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। वर्षों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने शिलान्यास को अपने संघर्ष की जीत बताया। ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें आवागमन के लिए सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों और आपातका...