उन्नाव, फरवरी 27 -- उन्नाव। बिजली राहत योजना का आज आखिरी दिन है। तीन फेज में शुरू हुई योजना में 40 फीसद भी बकाया बिजली राजस्व की वसूली नहीं हो पाई है। इसके पहले ओटीएस का भी यही हाल था। एक अरब के सापेक्ष 37 फीसद के करीब ही राजस्व मिल सका। अब विभाग नेवर पेड बिजली राजस्व के मामलों पर कार्रवाई शुरू करेगा। पड़ताल कर बिजली काटने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। एक दिसंबर से बिजली राहत योजना की शुरुआत हुई थी। इसमे तीन फेज थे। आज आखिरी दिन है। इसमें कई मामलों में छूट मिल रही है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो बकायेदारों व बिजली चोरी के दर्ज मामलों में 40 फीसद भी वसूली नहीं हो पाई। जब योजना शुरू हुई थी, तब 2.28 लाख बकायेदारों पर 2.92 अरब का बकाया था। इनमें नेवर पेड के 49289 उपभोक्ता थे। इन पर 1.21 अरब का बकाया था। इसके अलावा लांग अनपेड 153031 उपभोक्ताओं ...