लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- आशा कार्यकत्रियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 79 आशा कार्यकत्रियों व 11 आशा संगिनियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। डीसीएम श्री राम फाउंडेशन व ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने आशा कार्यकत्रियों के समर्पण, स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...