पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत मंगलवार को 7851 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 8941 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 7851 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। अभी भी 16418 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में हैं। यह भी पढ़ें- 8146 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को कराया गया उपलब्ध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...