पूर्णिया, मई 25 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत सोमवार को 7824 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सोमवार को कुल 15051 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेंसियों से गैस सिलेंडर की मांग की गयी थी। नियमानुसार 7824 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। अभी भी 8698 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है। यह भी पढ़ें- 7824 गैस सिलेंडर...