नवादा, मार्च 25 -- रजौली, निज संवाददाता नगर पंचायत कार्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 78 करोड़ 88 लाख 33 हजार रुपये का महत्वाकांक्षी बजट पेश किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्षा मानती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में प्रभारी नगर पंचायत पदाधिकारी मो. गुफरान मजहरी, उप मुख्य पार्षद अफरोजा खातून एवं विधायक विमल राजवंशी की उपस्थिति में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने और नगर की सूरत बदलने पर व्यापक मंथन हुआ। प्रभारी नगरपंचायत पदाधिकारी ने इस बजट को बुनियादी ढांचे की मजबूती का आधार बताते हुए स्पष्ट किया कि आगामी सत्र में 6.30 करोड़ रुपये की लागत से नई सड़कों का जाल बिछेगा और 5.35 करोड़ रुपये से आधुनिक नालियों का निर्माण किया जाएगा, जिससे जलभराव जैसी समस्याओं से स्थायी निजात मिल स...