बागपत, अगस्त 9 -- बागपत। भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए दूर-दूराज से श्रद्धालु गंगाजल लेकर हरिद्वार से लौट रहे है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मन्नतें पूरी होती गई, लेकिन वह फिर भी कांवड़ चढ़ाते आ रहे हैं। भगवान शिव जब बुलाते हैं, वे दौड़े चले आते हैं। श्रावण मास शिव को अति प्रिय है। सावन में भगवान शिव की भक्ति में गोमुख, नीलकंठ व हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सोनीपत निवासी 78 वर्षीय रामप्रकाश ने बताया कि भोले बाबा कृपालु है। सच्चे मन से उनसे जो मांगा जाए, वहीं मुराद पूरी हो जाती है। भगवान शंकर की अनुकंपा से घर में खुशहाली है। वह लगातार कांवड़ चढ़ा रहे हैं। वह 30वीं बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हैं। सोनीपत के शिव मंदिर पर जल चढ़ाते हैं। वहीं, रिवाड़ी निवासी 73 वर्षीय महेश चंद ने बताया कि वह 25वीं बार कांवड़ ला रह...