लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। आजादी के 78 साल बाद गुमला जिले को रेल से जोड़ने का सपना अब धरातल पर उतरता दिख रहा है। लोहरदगा से गुमला, पत्थलगांव होते हुए धरमजयगढ़ तक प्रस्तावित 291.881 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने इस परियोजना को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित किया है। परियोजना से संबंधित गजट अधिसूचना चार जून 2026 को जारी की गई थी। रेल लाइन के निर्माण के लिए गुमला और लोहरदगा जिले में कुल 561.477 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इसमें गुमला जिले के 41 गांवों की 439.040 हेक्टेयर और लोहरदगा जिले के 14 गांवों की 122.437 हेक्टेयर जमीन शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...