देहरादून, मई 13 -- रुड़की। मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 ग्राम स्मैक के साथ पांच हजार रुपए के ईनामी बदमाश हसीन उर्फ तोता को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार था। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 78 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी लक्सर क्षेत्र के लादपुर कला गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- विकासनगर में 7.39 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...