78 लाख की लागत से पथरगामा के बड़की तालाब का होगा जीर्णोद्धार : मंत्री
गोड्डा, अप्रैल 14 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा बाजार से एक महत्वपूर्ण विकासात्मक पहल की शुरुआत हुई है। मंगलवार अहले सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करने के उपरांत बड़की तालाब के बहुप्रतीक्षित जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह योजना लघु सिंचाई विभाग के राज्य संपोषित योजना अंतर्गत लगभग 78 लाख रुपये की लागत से पूर्ण की जाएगी। यह तालाब लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रहा है। इसके पुनर्निर्माण से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों के साथ-साथ कृषि कार्यों में भी सहूलियत होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, तालाब के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के जलस्तर में सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.