उन्नाव, अप्रैल 10 -- नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि 78 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई। जिसमें उच्च रक्तचाप, वजन, शारीरिक जांच, मधुमेह और यूरिन टेस्ट कराए गए। इसदौरान छह महिलाओं में उच्च जोखिम के लक्षण मिले। जिसपर उन्हें अन्य जांचों के साथ उपचार दिया गया। इसदौरान फार्मासिस्ट महेश साहू, विजय कुमार, बीपीएम मलखान सिंह, स्टाफ नर्स मोनिका, कामिनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...