भदोही, मार्च 29 -- भदोही, संवाददाता। जिले के नौ थानों पर माह के चौथे शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने ज्ञानपुर कोतवाली में जबकि अन्य अफसरों ने दूसरे थानों में फरियाद सुनी। इस दौरान 78 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित 72 तथा पुलिस से जुड़े छह) में से पुलिस के सभी एवं राजस्व के नौ मामलों का निस्तारित किया गया। डीएम ने कहा कि लोग दूर दराज से आते हैं। ऐसे में हर हाल में उन्हें त्वरित न्याय मिलना चाहिए। जमीनों के विवाद सबसे ज्यादा आ रहे हैं। राजस्व एवं पुलिस की टीम संग संबंधित गांवों में जाना चाहिए। पैमाइश करने के साथ ही मामलों का मौके पर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। कहा कि एक ही मामले की बार-बार फर्जी शिकायत करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। साथ ही जो मामले कोर्ट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.