सोनभद्र, फरवरी 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में खरीफ क्रय वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीद 28 फरवरी तक की जानी थी, लेकिन इसके पूर्व ही शासन की तरफ से मंडी के महज छह क्रय केंद्रों को छोड़कर सभी 78 केंद्रों पर धान खरीद को बंद कर दिया है। शासन ने क्रय केंद्र बंद करते हुए पोर्टल भी लाक कर दिया है। अब महज खाद्य विभाग के मंडी समिति राबर्ट्सगंज और घोरावल मेंम् ही धान खरीद हो सकेगी। धान खरीद से वंचित किसान क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं। जनपद में धान खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से 84 क्रय केंद्र बनाया गया है। इसके माध्यम से खरीद के लिए एक लाख 20 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष एक लाख 19 हजार 416 एमटी धान की खरीद पूरी की जा चुकी है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जानी थी, लेकिन उसके पहले ही शासन की तरफ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.