दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से हायाघाट प्रखंड परिसर में मेगा नियोजन सह मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। इसमें तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के कुल सात नियोजक शामिल हुए। नियोजकों द्वारा कुल 153 अभ्यार्थियों से बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिसमें से 78 आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया। एकेडमियाइंडस्ट्री मीट आजदरभंगा। दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 11 मार्च को 3डी प्रिंटिंग एंड एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग विषय पर एकेडमिया-इंडस्ट्री मीट 2026 का आयोजन किया जाएगा। सी-डैक, कोलकाता के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना तथा 3डी प्रिंटिंग आदि क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अवसरों को प्रोत्साहित...