78 करोड़ की ठगी के 3 आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार; रकम डबल करने के नाम पर फ्रॉड
मुरादाबाद, सितम्बर 25 -- मुरादाबाद में चिटफंड कंपनी खोलकर कम समय में धन दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से निवेश कराके 78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दस साल से फरार चल रहे आरोपियों को ईओडब्ल्यू लखनऊ की टीम ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो मुरादाबाद और एक रामपुर का रहने वाला है। तीनों ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े हुए थे, जिसने यह गबन किया था। गलशहीद थाने में 2016 में केस दर्ज हुआ था।78 करोड़ की ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन(ईओडब्ल्यू) लखनऊ की टीम ने गुरुवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला वरबलान गली नंबर 5 जामा मस्जिद पार्क के पास रहने वाले फुरकान अहमद को कटघर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। इसी तरह मूंढापांडे थाना क्षेत्र से करनपुर चौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.