प्रयागराज, जुलाई 12 -- बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 78825 सहायक अध्यापकों की भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों ने रविवार को एक्स पर अभियान चलाया। यूपीपीआरटी संयुक्त विज्ञापन दो हैशटैग अभियान में बेरोजगारों ने तर्क दिया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने जून 2020 में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि 51112 पद खाली हैं। इन पदों पर आज तक चयन की कार्यवाही नहीं हो सकी है। इसके अलावा 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 27713 पदों पर भर्ती के आदेश हाईकोर्ट ने दिए थे जिसका अनुपालन आज तक नहीं हुआ। ऐसे में इन 78825 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाए ताकि लाखों बेरोजगारों को अवसर मिल सके। यह भी पढ़ें- Govt Jobs 2026: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए 10000+ पदों प...