कौशाम्बी, मई 5 -- राशनकार्ड से वंचित 77 हजार 500 परिवारों को जल्द ही लाभ मिलेगा। इनको सुविधाएं देने के लिए अब सरकार फेमली र्आडी बनाने जा रही है। एक परिवार, एक पहचान के तहत इनका डाटा बेस तैयार किया जाएगा, इसके बाद कार्ड जारी किया जाएगा। इस योजना की निगरानी के लिए डिप्टी कलक्टर व डीपीआरओ को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। जिले में तमाम ऐसे परिवार थे, जिनके पास राशनकार्ड नहीं था। इनका राशनकार्ड बन भी नहीं रहा था। ऐसे में इनको तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। आए दिन लोग तहसील से लेकर जिला मुख्यालाय का चक्कर लगाते थे। अब सरकार ने राशनकार्ड से वंचित लोगों की सुधि ली है। जिले में 77 हजार 500 ऐसे परिवार हैं, जिनके पास राशनकार्ड नहीं थे। इससे यह कई सुविधाओं को तरस रहे थे। अब इनको सुविधाएं देने के लिए सरकार इनको चिह्नित करके इनकी फेमली आईडी बनाने जा ...