प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़। शहर के पंजाबी मार्केट में मस्जिद के पीछे एक सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया। जनपद से 99 हज यात्री चयनित हैं, इनमें से 77 यात्रियों को टीका लगाया गया। कोविड-19 की जांच के साथ पोलियो से बचाव की दवा यात्रियों को दी गई। सीएमओ कार्यालय से डॉ. सचिन मौर्या सहित कर्मचारियों ने यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की। अब्दुला कासमी की ओर से यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। हज कमेटी के सदस्य जफर फारूकी, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.