मैनपुरी, फरवरी 12 -- यूपी सरकार ने बुधवार को अपना बजट जारी किया। उम्मीद थी कि इस बजट में मैनपुरी के उन इलाकों को पुलों की सौगात मिलेगी जिन इलाकों में पुल नहीं हैं और लोग नदियों, रजवाहों को जान हथेली पर रखकर पार करते हैं। सरकार ने पुलों, सड़कों के लिए बजट की व्यवस्था तो की है लेकिन मैनपुरी में पुलों का निर्माण होगा या नहीं होगा इस पर कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है। मैनपुरी में झबराघाट और ग्राम छेड़ी से होकर गुजरने वाली अरिंद नदी पर पुल नहीं है। आजादी के बाद 77 सालों से यहां के लोग बिना पुल के ही जुगाड़ के सहारे नदी पार करते हैं। इस दौरान उनकी जान जोखिम में रहती है। विधानसभा सत्र शुरू होने के दौरान बजट से पहले करहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने सरकार को जानकारी दी कि मैनपुरी ब्लाक के करहल विधानसभा क्षे...