कन्नौज, जुलाई 8 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत निचली गंग नहर से करीब ढाई महीने पहले बरामद हुई अज्ञात किशोरी की लाश पुलिस के लिए आज भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। घटना के 77 दिन बीत जाने के बाद भी खाकी के हाथ पूरी तरह खाली हैं। पुलिस न तो अब तक मृतका की शिनाख्त कर पाई है और न ही मौत के असली कारणों का खुलासा कर सकी है। फिलहाल, पुलिस लैब से बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। गौरतलब हो कि बीते 23 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एमा पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नयापुरवा गांव के सामने नहर की झाड़ियों में एक किशोरी का शव फंसा हुआ ग्रामीणों ने देखा था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा ...