बुलंदशहर, जनवरी 25 -- जिले में देश के 77 वें गणतंत्र दिवस को इस बार को एक बेहद ही अनोखे और गौरवशाली अंदाज में मनाया जा रहा है। बीएसए कार्यालय में चल रहा संविधान लेखन महाकुंभ का सोमवार को गणतंत्रत दिवस पर सफलतापूर्वक संपन्न होगा। जिले के 77 जांबाज छात्र अपनी कलम की ताकत से लगातार 77 घंटे तक भारत का संविधान लिखकर ऐसा रिकॉर्ड बना रहे हैं जो पटल पर चमेगा। पूरे जिले में इस अभियान की चर्चा हो रही है। बताा जा रहा है प्रदेश में ऐसा रिकॉर्ड अभी तक किसी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में नहीं हुआ है। बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडे्य ने बताया कि जिले में 23 जनवरी से यह अभियान शुरू हुआ था। निकुंज कुमार की टीम के विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में शुरू हुए इस कार्यक्रम का लक्ष्य गणतंत्र दिवस की सुबह तक बिना रुके संविधान लिखना था। कड़ाके की ठंड और रातों की...