77 किशोरियों को समर कैंप के दौरान मिला प्रशस्ति पत्र
चंदौली, जून 30 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालतापुर चिराग ग्राम्या संस्थान परिसर में आयोजित 30 दिवसीय समर कैंप का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान प्रतिभागी 77 किशोरियों को ग्राम्या संस्थान एवं महिला कल्याण विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे समर कैंप किशोरियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समर कैंप के आयोजन में महिला कल्याण विभाग, वन स्टॉप सेंटर एवं बाल कल्याण विभाग, चंदौली के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सहभागिता करके किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बसौली के पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव, अनिल यादव, अनीता, सरोज, रूपा, नजमा, तरन्नुम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.