किशनगंज, जनवरी 28 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों, स्वास्थ्य केंद्रों तथा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी कैंपों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। सोमवार की सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति की भावना देखने को मिली। विद्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों के कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को भाववि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.